Ordnance Factory Katni गोली मारने वाले जवान को ड्रोन से ढूंढ रही सेना

Ordnance Factory Katni। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी में देर रात एक जवान ने दूसरे जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वो भागकर कमरे में ही छिप गया था। इसके बाद वो रात में भागकर पास के जंगल में छिप गया है। सेना और पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास रायफल है, जिससे वो किसी पर भी हमला कर सकता है।
यह था मामला
माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। आरोपित जवान ने कमरे में बंद कर लिया और रायफल में अभी कई राऊंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची गई। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वो जंगल में भाग गया। दोनों जवान डीएससी प्लाटून ओएफके हैं। जवान ने दूसरे जवान को गोली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट के अंदर परिसर में मारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। जवान अभी आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं है। उससे बात करने के प्रयास किए जा रहे हैं।








