Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

OMG: MP में फर्जी रेप वाला रैकेट, TI, डॉक्टर और कारोबारी शामिल!

ग्वालियर। निवर्सिटी थाने में टीआई सुनील शर्मा, डॉ. बीके सूरी, डॉ. गौरव भटनागर, डॉ. गौरव गुप्ता, व्यापारी गुरुदयाल कुकरेजा और एक महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 26 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि इन सभी ने मिलकर उसे जाल में फंसाया और उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक ऑटोमोबाइल कारोबारी के खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए कहा। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो जाएगी इसलिए डॉ गौरव गुप्ता के साथ संबंध बनाने के लिए कहा।

महिला ने फोन पर धमकी देकर ग्वालियर बुलाया

गुना के नयापुरा में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने आवेदन के जरिए शिकायत की थी कि 4 दिसंबर को उनके पास एक महिला का कॉल आया था। महिला ने उसे धमकाया कि उसने एक ऑटो मोबाइल कारोबारी पर झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं करा दे वर्ना तुम्हारा अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इस धमकी से वह डर गई। 6 दिसंबर को महिला के बुलाने पर उसके सिटी सेंटर फ्लैट पर पहुंची। यहां पहले से ही टीआई सुनील शर्मा, डॉ. बीके सूरी, डॉ. गौरव भटनागर, डॉ. गौरव गुप्ता और व्यापारी गुरुदयाल कुकरेजा बैठे हुए थे।

टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि रेप का मामला कैसे दर्ज होगा: पीड़िता

टीआई सुनील शर्मा ने भी मुझे धमकाया कि तू ऑटो मोबाइल कारोबारी पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा दे। इसके लिए डॉ. गुप्ता से शारीरिक संबंध बना ले। इससे मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप आ जाएगा। जब मना किया तो टीआई ने मोबाइल में मेरे अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

गुना में FIR दर्ज हुई फिर यूनिवर्सिटी थाने में ट्रांसफर

युवती ने मामले की शिकायत पहले गुना कोतवाली में की थी। वह वहीं की रहने वाली है। इसके बाद वहां पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद केस डायरी जांच के लिए विश्वविद्यालय पुलिस को भेजी, क्योंकि धमकाने का स्थान सिटी सेंटर का है। गुरुवार शाम को विश्वविद्यालय थाना में पुलिस ने धमकाने पर धारा 506, 509, 34 आईपीसी की तहत और 67, 67 ए और 66 ई आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में शामिल महिला का नाम रीना है।

क्रिकेट की महिला एक कार्यवाही के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा चुकी है

आरोपियों में एक महिला का भी नाम है। उस महिला ने कुछ समय पहले ही शहर के एक बड़े कारोबारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में यह इशारा है कि यह छह लोगों की गैंग इस तरह की घटनाएं पहले भी कर चुकी होंगी। ऐसे में पुराने मामले शहर में फिर से सुर्खियां बन गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम