Site icon Yashbharat.com

OMG: शरीर पर पानी पड़ते ही जलने लगती है इस लड़की की स्किन

n230735558f44f4a1cc238cb494e22f450117796edfe813fc79ed772a1ae58677ce418f94f

अमेरिका के लुसिआना में 12 साल की डेनियल मैक क्रेवेन को ऐसी आदत है, जिसके बारे में आप कभी कल्पना तक नहीं कर सकते। डेनियल अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके चलते उनके लिए पानी किसी तेजाब से कम नहीं है।

पानी से डेनियल को एलर्जी

दरअसल डेनियल को पानी से एलर्जी है। अगर पानी की एक भी बूंद उनके शरीर पर गिरे, तो वो उनके लिए जानलेवा हो सकती है। पानी की बूंद उनकी स्किन पर पड़ते ही शरीर जलना शुरू हो जाता है और फफोले पड़ जाते हैं।

पानी से जा सकती है जान

इस खतरनाक बीमारी के कारण डेनियल की मां सारि भी काफी परेशान रहती हैं।

डेनियल को पानी से इतनी एलर्जी है कि उसकी जान भी जा सकती है। इसकी वजह से डेनियल को नहाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पसीना और आंसू भी खतरनाक

डेनियल के लिए पसीना भी काफी खतरनाक है। यहां तक कि रोते वक्त आंसू भी उनकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। मजबूरन गर्मियों में डेनियल को अपने ही घर के अंदर रहना पड़ता है।

इस परिस्थिति में डेनियल के लिए जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी है। उन्हें स्विमिंग करना पसंद है, लेकिन इस अजीबो-गरीब बीमारी की वजह से वह पानी से दूर ही रहती हैं। डेनियल क जिमनास्टिक का शौक है, लेकिन बॉडी के लिए पसीना किसी तेजाब से कम नहीं है। उनकी मां बेटी की इस हालत को देखकर काफी दुखी हैं। वह ईश्वर से बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

आखिर किस बीमारी से जूझ रहीं डेनियल

दरअसल डेनियल बेहद खतरनाक बीमारी ‘एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया’ बीमारी से पीड़ित हैं, जो दुनियाभर में लगभग 100 ही लोगों को है। पानी से एलर्जी की वजह से उन्हें ‘एनाफायलेक्टिक शॉक’ भी लग सकता है। ये शॉक तब लगता है जब एलर्जी के सोर्स की मात्रा काफी ज्यादा हो। अगर इस बीमारी से ग्रसित कोई शख्स एक बाल्टी पानी से नहा ले, तो उसकी जान जा सकती है।

Exit mobile version