Latestअंतराष्ट्रीय

Libiya: बेंगाजी में शक्तिशाली तूफान डेनियल और बाढ ने मचाई तबाही, 150 लोगों की मौत

Libiya: बेंगाजी में शक्तिशाली तूफान डेनियल और बाढ ने मचाई तबाही, 150 लोगों की मौत बेहद तेज बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं। इतना ही नहीं, पूर्वी लीबिया में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

शक्तिशाली तूफान डेनियल और बाढ़ ने कहर मचा रखा

पूर्वी लीबिया में शक्तिशाली तूफान डेनियल और बाढ़ ने कहर मचा रखा है। इसके कारण यहां बीते दो दिनों में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं मरने वालों की यह संख्या 250 तक बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तूफान के कारण बेंगाजी शहर की कई इमारतों ढह गईं हैं। जिसके कारण तमाम लोग मलबे की नीचे दबे हुए हैं।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बेहद तेज बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं। इतना ही नहीं, पूर्वी लीबिया में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

तूफान के कारण मारे गए हैं और कई लापता

इनमें बताया गया है कि रेसक्यू अभियान में शामिल लीबियाई सेना के कई सैनिक भी इस तूफान के कारण मारे गए हैं और कई लापता हैं। बेंगाजी के एक अफसर ने बताया कि यहां हालात बद से बदतर हो गए हैं।

 

हर मुमकिन कोशिश कर रही

 

सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर बारिश जल्दी नहीं रुकी तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि लीबिया के बेंगाजी और मिस्तारा कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें सड़कों पर लोगों को बहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इनकी पुष्टि नहीं हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम