NSUI एक और पीड़िता को लेकर पहुंची थाने, ABVP ने कहा-हम भारछासं की जारी करेंगे सीडी

जबलपुर।। सर्मपण, अविवाहित, अवैतनिक और घर से कहीं दूर जाकर सामाज के लिए अपने सिद्धांतों को लेकर लड़ाई लड़ना तथा सब भूलकर फिर और फिर राष्ट्र भक्ति राष्ट्रवाद की बात करना और सभी के मन में राष्ट्रवाद की भावना को लाना यही संघ का प्रथम उद्देश्य है। इसी सर्मपण भाव को लेकर पूरे देश में आम जनता के बीच में 365 दिन कार्य करके आज भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और भी विभिन्न प्रकार के संगठन जिन्होंने लगातार समर्पण भाव से कार्य किया और इसी में पूर्णरूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक कहा गया। अपने घरवार को छोड़कर इन्होंने दिन-रात मेहनत करके आज संगठन को इतना बड़ा कर दिया कि दोबारा मोदी सरकार इन्हीं के मेहनत का परिणाम है परंतु धीरे -धीरे जिस प्रकार से धाकड़ एपिसोड का खुलासा हुआ उससे संगठन की पूर्णकालिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे है। बिना शादी किए अविवाहित होकर समाज की सेवा ब्रम्हचर का पालन करते हुए कितने युवाओं को संगठन का पूर्णकालिक का दर्जा हासिल था। परंतु उपेन्द्र धाकड़ की सच्चाई सामने आने के बाद लोगों में पूर्णकालिक प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे है।
आखिर क्यों ये कार्यकर्ता संगठन पर पोत रहे है पूर्णकालिख
जिस प्रकार से कार्यालय में रहकर पूर्णकालिक प्रक्रिया में उपेन्द्र धाकड़ द्वारा युवती से संबंध बनाए गए और पिछले कई दिनों में परत-दर परत -कार्यालय -को लेकर खुलासे हुए उसके बाद सिर्फ व सिर्फ यही सवाल उठ रहा कि एक तरफ संगठन जहां समाज में राष्ट्रवाद जगाने हेतु युवाओं को पूर्णकालिक प्रक्रिया में भेज रहा है वहां ये कार्यकर्ता युवती से कार्यालय में संबंध बनाकर कौन सा राष्ट्रवाद जगा रहे है।
बड़े नेताओं ने दी युवा नेताओं को शिक्षा
किसी भी प्रकार से ऐसी कोई भी अनैतिक गतिविधियों में आप लिप्त है तो उनसे किनारा करने में, अभी भी वक्त है अन्यथा संगठन से दूर हो जाएं। यह कहना है भाजपा संगठन के बड़े नेताओं का । युवा मोर्चा के नेताओं को इस प्रकार की शिक्षा देते हुए संगठन के बड़े नेता नजर आ रहे है।
एक और पीड़िता को लेकर सामने आए एनएसयूआई, एबीवीपी ने कहा ये सब है फर्जी कार्यकर्ता
एनएसयूआई द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके एक पीड़िता को सामने लाया गया। जिसमें कि एनएसयूआई के हवाले पीड़िता ने यह आरोप लगाया कि आकाश नेमा नामक एबीवीपी का कार्यकर्ता जो मुझे एक बार रूम में आने की डिमांड करता था और कई बार ऐसी मांग करता रहा। वहीं एबीवीपी का कहना कि ये कार्यकर्ता हैं भी कि नहीं, इस पर भी शक है क्योंकि जिस लड़के की बात की जा रही है उसे विद्यार्थी परिषद द्वारा एक साल पूर्व ही पद मुक्त कर दिया गया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संगठन के सचिन रजक, राहुल बघेल, श्रीकांत विश्वकर्मा, इमरान मंसूरी, अमित सोनकर, मुनीश सोनकर, शुभम यादव, अरशद अली, यसु निखरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एबीवीपी भी करेगी खुलासा
हमारे पास इस पूरे षडयंत्र के आडियो और वीडियो मौजूद है । यह कहना है एबवीपी के कार्यकर्ताओं का । अभी चूंकि शहडोल में अभ्यास वर्ग चल रहा है इस कारण एबीवीपी के कार्यकर्ता एनएसयूआई के सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे है । पर आने वाले दिनों में हम और भी आडियो और वीडियो का खुलासा करेंगे।,
इनका कहना
यह हमारी जंग औरतों के लिए लड़ी जा रही है वह भी उस वक्त जब उनका साथ उन्हीं के संगठनों ने नहीं दिया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हमने एबीवीपी में चल रहे कार्यकर्ताओं के शोषण को पुनः आपके समक्ष लाया है और इसके आगे से भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
सचिन रजक, जिला प्रवक्ता एनएसयूआई
यह सब एक फर्जी लोगों की टीम है जिन्होंने इस प्रकार के आरोप संगठन को बदनाम करने के लिए लगाए है। आने वाले दिनों में एनएसयूआई से पीड़ित लोगों का खुलासा अब हम करेंगे।
सतेन्द्र पटवा
नगर संगठन मंत्री, एबीवीपी








