FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

अब शादी के बाद खुद-ब-खुद जुड़ेगा महिलाओं का नाम राशन कार्ड में, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

अब शादी के बाद खुद-ब-खुद जुड़ेगा महिलाओं का नाम राशन कार्ड में, यूपी सरकार का बड़ा फैसला। उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है।

अब शादी के बाद खुद-ब-खुद जुड़ेगा महिलाओं का नाम राशन कार्ड में, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

अब शादी के बाद जब लड़कियां मायके से ससुराल जाती हैं, तो उन्हें अपने नाम को राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए अलग से मेहनत या आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत शादी के बाद महिलाओं के नाम अपने आप ही उनके ससुराल के राशन कार्ड में जुड़ जाएंगे

यह कदम खासकर महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और राशन संबंधी सुविधाओं को सरल बनाने में मदद करेगा. इस पहल से अब राशन कार्डधारकों को कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिलेगा और महिलाओं को उनकी खाद्यान्न सुविधाओं में बाधा नहीं आएगी.

अब तक की प्रक्रिया में शादी के बाद मायके से नाम कटवाने के बाद भी ससुराल के राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते थे. विभाग की तरफ से बार-बार यूनिट खाली न होने का हवाला देकर लोगों को लौटाया जाता था. इस समस्या को खत्म करने के लिए खाद्य और रसद विभाग ने अपने सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम