राम दरबार ग्रुप ने भजन-कीर्तन, दीपदान और गरबा उत्सव का किया आयोज
कटनी। राम दरबार ग्रुप द्वारा 27 अक्टूबर को सत्यनारायण मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन एवं दीपदान से हुआ। इस अवसर पर सभी सखियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा आरती कर भगवान की आराधना की।
कार्यक्रम में सभी महिलाएं सोलह शृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजन के लिए लकी ड्रॉ एवं गरबा का भी आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ के विजेताओं को राम दरबार ग्रुप की संस्थापक दीप्ति अग्रवाल द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों को प्रसाद का वितरण किया गया।
राम दरबार ग्रुप की संस्थापक दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप द्वारा समय-समय पर ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करना है।
इस अवसर पर दीप्ति अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सुनीता कनकने, दीपा बिचपुरिया, प्रीति सेन, रतना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सखियों की उपस्थिति रही।














