katniLatest

शहर की मीडिया से जुड़े नीतेश पटेल का मंडला में निधन

कटनी। लंबे समय तक शहर के एक समाचार पत्र से जुड़े नीतेश पटेल(बाबू) का मंडला में हुए एक सड़क हादसे में दु:खद निधन हो गया। नीतेश शहर के आजाद चौक क्षेत्र में रहता था, वह लंबे समय तक शहर से निकलने वाले एक समाचार पत्र से जुड़ा रहा।

कुछ दिनों पूर्व ही नीतेश शहर छोड़कर अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ मंडला में रहने लगा था। बताया जाता है कि नीतेश का गतदिवस मंडला में ही एक सड़क हादसे में दु:खद निधन हो गया। नीतेश के निधन की खबर से उसके स्थानीय दोस्तों में शोक व्याप्त है। यशभारत डॉट काम परिवार भी नीतेश के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त करता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम