असम: सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, भाजपा ने 32 सीटों पर दर्ज की जीत

Elisabeth Gogoi: असम CM का बड़ा खुलासा, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तानी दोस्त ने 18 बार किया भारत दौरा

असम: सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, भाजपा ने 32 सीटों पर दर्ज की जीत

गुवाहाटी: असम के सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। एसआईआर (SIR) के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच हुए इस स्थानीय चुनाव में कांग्रेस केवल 2 सीटों पर सिमट कर रह गई, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 32 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की है।

चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस ईवीएम की बात तो छोड़िए, बैलेट पेपर पर भी नहीं जीत सकती”।

‘बैलेट पेपर पर कांग्रेस और ज्यादा हारती है’: हिमंता बिस्वा सरमा

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाती है, लेकिन बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी उसकी हार का अंतर और बढ़ जाता है।

  • ईवीएम बनाम बैलेट: सरमा ने तंज कसते हुए कहा, “ईवीएम में लोग मशीन देखकर घबरा जाते हैं या कभी गलती से नोटा दबा देते हैं, लेकिन बैलेट पेपर पर तो सबको वोट देना आता है। जब तक बैलेट पेपर पर चुनाव होते हैं, कांग्रेस और ज्यादा सीटों से हारती है। अब हमारा नारा है कि आप मशीन पर भी हारेंगे और बैलेट पर भी।”

  • अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर भी झटका: मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सिलचर में 10 सीटें ऐसी थीं जहां धार्मिक अल्पसंख्यकों का प्रभाव था और कांग्रेस वहां आसानी से जीत सकती थी, लेकिन अल्पसंख्यकों ने भी कांग्रेस को नकार दिया। वहां भी कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया।असम: सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, भाजपा ने 32 सीटों पर दर्ज की जीत

सिलचर नगर निगम चुनाव का अंतिम परिणाम

सिलचर नगर निकाय में कुल 42 वार्ड हैं, जिनमें से 40 वार्डों पर 3 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। वहीं वार्ड संख्या 9 और 20 पर भाजपा के उम्मीदवार (बिजेंद्र प्रसाद सिंह व भक्ति सेन तालुकदार) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।

दल / उम्मीदवारजीती गई सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP)32
असम गण परिषद (AGP)02
निर्दलीय (Independents)06
कांग्रेस (INC)02
कुल सीटें42

इस चुनाव में भाजपा-एजीपी गठबंधन ने कुल 34 सीटों पर परचम लहराया, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस महज 2 सीटों तक सीमित रह गई।