Site icon Yashbharat.com

Nikita Tomar Love Jihad Case: लव जेहाद में निकिता तोमर की हत्या पर सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

images 27 1

Nikita Tomar Love Jihad Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जेहाद के केस में बीकॉम की छात्रा निकिता तोमर की हत्या का केस देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोमवार शाम को यहां के अग्रवाल कॉलेज के बाहर बीकॉम की अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी तौशीफ के साथ ही उसके साथी रेहान को भी गिरफ्तार कर लिया।

लव-जिहाद से जुड़े इस मामले में दोनों आरोपितों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनको दो दिन की रिमांड पर लिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है। इस मामले के विरोध में मंगलवार को दिन भर निकिता के स्वजनों ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के साथ मिलकर हाईवे पर चक्का जाम किया। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Nikita Tomar Ballabhgarh Love Jihad Killing Read Full Incident

फरीदाबाद के सेक्टर-23 के संजय कॉलोनी निवासी निकिता तोमर सोमवार शाम को जब अपनी सहेली के साथ अग्रवाल कॉलेज से बाहर निकल रही थी, तब उसे पहले से ही बाहर खड़े दो युवकों ने अपहरण कर कार में बैठा कर साथ ले जाने का प्रयास किया था। जब निकिता नहीं मानी, तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में निकिता के भाई नवीन की शिकायत पर मामला दर्ज किया और क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्य आरोपित तौशीफ को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया। पांच घंटे तक छानबीन की और मुख्य आरोपित तौशीफ के बाद उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मुख्य आरोपित ने 2018 में भी निकिता का अपहरण किया था। इस मामले में थाना सिटी बल्लभगढ़ में केस दर्ज किया गया था।

Exit mobile version