Site icon Yashbharat.com

दिल्ली धमाका केस में नया मोड़: कानपुर का डॉ. आरिफ निकला आतंकी उमर का करीबी

Screenshot 20251113 162123 Chrome

दिल्ली धमाका केस में नया मोड़: कानपुर का डॉ. आरिफ निकला आतंकी उमर का करीबी। दिल्ली बम धमाके के मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। अब कानपुर से गिरफ्तार कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर आरिफ का कनेक्शन मारे गए आतंकी डॉक्टर उमर से सामने आया है।

दिल्ली धमाका केस में नया मोड़: कानपुर का डॉ. आरिफ निकला आतंकी उमर का करीबी

जांच में पता चला है कि दोनों ने साथ में MBBS की पढ़ाई की थी। दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस संबंध की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता चल सके कि डॉक्टर आरिफ और उमर के बीच संबंध कितने पुराने थे और क्या वे किसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थे।

सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर आरिफ को दिल्ली बम धमाके के बाद कानपुर के कार्डियोलॉजी विभाग से हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी आतंकी डॉक्टर उमर की मौत के बाद हुई पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर हुई। जांच एजेंसियों को शक है कि आरिफ किसी ऐसे नेटवर्क से जुड़ा है जो मेडिकल पेशे के आड़ में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Exit mobile version