Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDराष्ट्रीयव्यापार

New Hyundai Creta: लॉन्च से पहले ही सामने आ गईं नई हुंडई क्रेटा की तस्वीरें, See full design

New Hyundai Creta: लॉन्च से पहले ही सामने आ गईं नई हुंडई क्रेटा की तस्वीरें।  हुंडई क्रेटा 16 जनवरी को लॉन्च होने वाली है. लेकिन, लॉन्च से पहले ही हुंडई की ओर से नई क्रेटा के डिजाइन को रिवील कर दिया गया है. चलिए, इसकी तस्वीरें देखते हैं.

Hyundai Creta
हुंडई ने मल्टीपल फोटोज शेयर की हैं, जिनमें नई हुंडई क्रेटा का एक्सटीरियर और इंटीरियर दिखाई दे रहा है. नई क्रेटा अब पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड, एग्रेसिव और स्पोर्टी हो गई है.

Hyundai Creta

यह ऑल न्यू फ्रंट फेशिया के साथ लाई गई है, जो ग्लोबल हुंडई एसयूवी Santa Fe से प्रेरित है. एसयूवी में क्रोम और ब्रश एल्यूमीनियम ट्रीटमेंट के साथ ज्यादा अपराइट स्टांस मिला है. एसयूवी ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम के साथ मिलेगी.

Hyundai Creta

पीछे की तरफ भी समान डिजाइन ट्रीटमेंट के साथ एलईडी टेल-लाइट्स और फुल वाइड एलईडी लाइट बार है. रियर में बिल्कुल नए टेलगेट डिज़ाइन और नए बम्पर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. ओवरऑल फ्रंट और रियर में काफी बदलाव हैं.

Hyundai Creta

17 और 18-इंच व्हील ऑप्शन्स के साथ नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स को छोड़कर साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के समान ही दिखाई देती है. यहां ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है. लेकिन, इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम