सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही, सहायक यंत्री का वेतन काटा और वाणिज्यिक कर अधिकारी का वेतन रोका
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही, सहायक यंत्री का वेतन काटा और वाणिज्यिक कर अधिकारी का वेतन रोका
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही, सहायक यंत्री का वेतन काटा और वाणिज्यिक कर अधिकारी का वेतन रोका। कलेक्टर आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में मिशन मोड में ई-केवाईसी और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान, शिकायतों को समय पर न निपटाने वाले नगर निगम के एल-1 सहायक यंत्री अनिल जायसवाल का वेतन काटने और वाणिज्यिक कर अधिकारी चंद्रकुंवर सिंह का आगामी माह का वेतन रोकने का आदेश जिला कोषालय अधिकारी को दिया गया।
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही, सहायक यंत्री का वेतन काटा और वाणिज्यिक कर अधिकारी का वेतन रोका
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन ई-ऑफिस लॉगिन कर फाइलों का निराकरण करने और ग्राम पंचायतों की नलजल योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। डी-ग्रेड विभागों को अपनी श्रेणी सुधारने की हिदायत भी दी गई।
बैठक में भू-अर्जन, मुआवजा वितरण और भूमि आवंटन कार्य की समीक्षा की गई। फार्मर आईडी, आधार शिविर और आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में 100% प्रगति और तेजी लाने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश एलडीएम को दिए गए। पोषण ट्रैकर, मातृ मृत्यु, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत, नगर निगम, स्वास्थ्य, मत्स्य, रोजगार, श्रम और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।