Site icon Yashbharat.com

NCC कैडेट्स ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर पेंटिंग बनाकर योगा करने के लिए प्रेरित किया

wp 17050737285388473947970344038827

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को प्राचार्य डॉक्टर आरके गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण पर ही किया गया ।

जिसमें फॉर एमपी आई सी ओ वाय एनसीसी कटनी यूनिट तथा महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सूर्य नमस्कार योग कर अन्य छात्रतथा शिक्षकों को योग तथा सूर्य नमस्कार के लिए जागरूक किया गया ।

साथ ही साथ महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस विषय पर पेंटिंग बनाकर समस्त स्टाफ को योगा करने के लिए प्रेरित किया गया अनामिका वर्मन निकिता यादव उन्नति पांडे तथा से पाली सिंह राजपूत द्वारा पेंटिंग बनाई गई तथा छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक किया गया।

इस जागरूक योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त समस्त प्राध्यापक अतिथि शिक्षकों तथा जन भागीदारी शिक्षकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन एनसीसी केयरटेकर सोनिया कश्यप के द्वारा किया गया।

Exit mobile version