Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

छात्र तथा शिक्षकों को योग तथा सूर्य नमस्कार के लिए जागरूक किया गया

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में आज 12 जनवरी 2023 को प्राचार्य डॉक्टर आरके गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण पर ही किया गया। जिसमें फॉर एमपीआईसी ओ वाय एनसीसी कटनी यूनिट तथा महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सूर्य नमस्कार योग कर अन्य छात्र तथा शिक्षकों को योग तथा सूर्य नमस्कार के लिए जागरूक किया गया ।

महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस विषय पर पेंटिंग बनाकर समस्त स्टाफ को योगा करने के लिए प्रेरित किया गया अनामिका वर्मन निकिता यादव उन्नति पांडे तथा से पाली सिंह राजपूत द्वारा पेंटिंग बनाई गई तथा छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक किया गया इस जागरूक योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त समस्त प्राध्यापक अतिथि शिक्षकों तथा जन भागीदारी शिक्षकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन एनसीसी केयरटेकर सोनिया कश्यप के द्वारा किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम