नवांकुर संस्था ने हीरापुर कौड़िया सेक्टर के ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

नवांकुर संस्था ने हीरापुर कौड़िया सेक्टर के ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदे
कटनी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया हेतु चयनित नवांकुरसंस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कटंगी कला के सेक्टर प्रभारी सतीश तिवारी के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सेक्टर के ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक संपूर्ण जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को आमजन का अभियान बनाने के लिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सभी पांचों सेक्टर में क्षेत्रीय नवांकुर संस्थाओं के द्वारा दीवार लेखन, चौपाल, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के ग्राम कटंगी कला, पड़रिया, बड़खेरा, हिरवारा, हीरापुर कौड़िया, झलवारा, बिछिया, केवलारी, सलैया, और देवरी हटाई में दीवार लेखन कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शासन के साथ-साथ जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इसलिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद निरंतर यह प्रयास कर रहा है। साथ ही जल संरक्षण और संवर्धन के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ सफाई और गहरीकरण के लिए जन भागीदारी से श्रमदान का अभियान भी चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि जागरूकता अभियान में नवांकुर संस्था दृष्टि मानव विकास समिति देवडोंगरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कैलवारा कला, अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा सहित मंथन समाज विकास समिति बंडा के द्वारा भी सराहनीय प्रयास किया गया है। साथ ही परिषद से जुड़ी ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियां, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी जल संवर्धन जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है