नवांकुर संस्था और प्रस्फुटन समिति ने पिपरहटा में बनाया 30 बोरियों का बोरी बंधान,जल संचय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद की अभिनव पहल
नवांकुर संस्था और प्रस्फुटन समिति ने पिपरहटा में बनाया 30 बोरियों का बोरी बंधान,जल संचय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद की अभिनव पह
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में में चलाए जा रहे जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा के अंतर्गत ग्राम पिपरहटा पिलौंजी में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पिपरहटा को पर्यावरण की दृष्टि से शत प्रतिशत स्वच्छ गांव बनाने की दिशा में पॉलिथिन मुक्त ग्राम बनाने हेतु चर्चा कर योजना तैयार की गई, एवं जल संचय अभियान के बारे में चर्चा करते हुए विभिन्न माध्यमों से वर्षा के जल को रोककर बचाने के बारे में ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडेय के समन्वय से ग्राम के शंकर मंदिर के पीछे नाले में 30 बोरियों का बोरी बंधान बनाया गया, जिससे जल को जमीन के नीचे पहुंचाकर जल स्तर बढ़ाया जा सके एवं अन्य उपयोग हेतु बचाया जा सके। नवांकुर संस्था के द्वारा कन्हवारा सेक्टर में सभी प्रेस्फुटन ग्रामों में नदियों और नालों में बोरी बंधान के माध्यम से जल संचय हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़ी प्रस्फुटन समितियां मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता गण छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों की विशेष सहभागिता हो रही है। आज पिपरहटा में जन भागीदारी से बनाए गए बोरी बंधान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच शिवकुमार पांडेय, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राम लखन चौधरी, सदस्य शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजाराम पटेल, सचिव रामलाल भुमिया, परामर्शदाता रामानुज पांडेय सहित ग्राम वासियों की सहभागिता रही। बोरी बंधान धान के अंत में सभी उपस्थित जनों को जल संचय के लिए शपथ दिलाई गई।