नासिक TCS केस: धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में 7 गिरफ्तार, निदा खान पर गिरफ्तारी की तलवार
नासिक TCS केस: धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में 7 गिरफ्तार, निदा खान पर गिरफ्तारी की तलवार। ata Consultancy Services (TCS) से जुड़े कथित जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में जांच तेज हो गई है। महाराष्ट्र के नासिक में अब तक इस केस में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान अभी भी फरार है।
नासिक TCS केस: धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में 7 गिरफ्तार, निदा खान पर गिरफ्तारी की तलवार
अदालत में जमानत याचिका
निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की अर्जी दाखिल की है, जिस पर आज नासिक अदालत में सुनवाई होनी है। वहीं उसके पति मोईन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच में नए खुलासे
जांच एजेंसियों के अनुसार, मुख्य आरोपी तौसिफ अत्तार पीड़िता को इगतपुरी के एक रिसॉर्ट और लॉज में ले गया था, जिन स्थानों की अब जांच की जा रही है।
इस मामले में अब ATS Maharashtra भी शामिल हो गई है, जिसने दो संदिग्धों से करीब 3 घंटे पूछताछ की है।
SC/ST एक्ट भी जोड़ा गया
जांच में एक शिकायतकर्ता के अनुसूचित जाति से होने के कारण अब इस केस में SC/ST Act भी जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही यौन शोषण और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसी धाराएं भी शामिल हैं।
कई शिकायतें दर्ज
पुलिस के अनुसार अब तक इस पूरे मामले में 9 अलग-अलग शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। जांच में अंतरराष्ट्रीय कॉल, फंडिंग और संभावित नेटवर्क कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
कंपनी ने की कार्रवाई
Tata Consultancy Services ने आरोपी निदा खान को निलंबित कर दिया है। कंपनी का कहना है कि गंभीर आरोपों के चलते वह फिलहाल अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं है। फिलहाल यह मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है और पुलिस को उम्मीद है कि निदा खान की गिरफ्तारी से इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

