Site icon Yashbharat.com

योगी सरकार का नामकरण मिशन: बाबा साहब से लेकर माँ पाटेश्वरी तक, 5 कॉलेजों को मिली नई पहचान

yogi budget

योगी सरकार का नामकरण मिशन: बाबा साहब से लेकर माँ पाटेश्वरी तक, 5 कॉलेजों को मिली नई पहचान। Rani Lakshmi Bai Scooty Yojna: योगी सरकार मेधावी छात्राओं को देगी फ्री स्कूटी, Update Kycजिले और रेलवे स्टेशनों के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) कई शिक्षण संस्थानों के भी नाम बदल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सरकार ने प्रदेश के पांच बड़े सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिये। सरकार ने यह फैसला तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने और छात्रों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलने के प्रस्ताव को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है।

राज्यपाल से नामों को मिली मंजूरी

अब प्रदेश के पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering Colleges) उन महापुरुषों और देवी-देवियों के नाम से जाने जाएंगे, जिन्होंने देश और समाज के लिए महान योगदान दिया है। शासन के प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-1 ने इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसे राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले के तहत प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, गोण्डा और मैनपुरी में स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए हैं।

जिन कॉलेजों के नाम बदले गए वो इस प्रकार है:

  • प्रतापगढ़ (Pratapgarh) का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा। बाबा साहब संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक माने जाते हैं।
  • मिर्जापुर (Mirzapur) का इंजीनियरिंग कॉलेज अब सम्राट अशोक के नाम से जाना जाएगा, जिन्होंने बौद्ध धर्म और शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया।
  • बस्ती (Basti) का इंजीनियरिंग कॉलेज अब भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जाना जाएगा, जिन्हें देश की एकता का शिल्पकार माना जाता है।
  • गोण्डा (Gonda) का कॉलेज अब माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा, जो वहां की लोक आस्था की प्रमुख देवी मानी जाती हैं।
  • मैनपुरी (Mainpuri) का इंजीनियरिंग कॉलेज अब लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा, जो अपने न्यायप्रिय और जनसेवक रूप के लिए जानी जाती हैं।
Exit mobile version