Site icon Yashbharat.com

सही सडक़ के निर्माण पर नगर निगम खर्च कर रहा 25 लाख, कांग्रेस नेता ने लगाया शासकीय राशि के दुरूपयोग का आरोप, द्वारका सिटी से पंडितजी की होटल तक स्वीकृत सडक़ निर्माण के ठेके को निरस्त करने की मांग

IMG 20251126 WA0005

सही सडक़ के निर्माण पर नगर निगम खर्च कर रहा 25 लाख, कांग्रेस नेता ने लगाया शासकीय राशि के दुरूपयोग का आरोप, द्वारका सिटी से पंडितजी की होटल तक स्वीकृत सडक़ निर्माण के ठेके को निरस्त करने की मां

कटनी(YASHBHARAT.COM)। नगर निगम के द्धारा शासन का पैसा अनुचित कार्य में बर्बाद किया जा रहा है तथा जहां जरूरत है, वहां खर्च नहीं किया जा रहा है। यह आरोप जिला यूथ कमेटी के पदाधिकारी विजेन्द्र पांडे लगाया है और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर अनुचित कार्यों में बर्बाद किए जा रहे शासन के पैसे को उचित निर्माण कार्यों में खर्च करने की मांग की है। नगर निगम आयुक्त को लिखे पत्र की प्रति यशभारत डॉट काम को उपलब्ध कराते हुए कांग्रेस नेता विजेन्द्र पांडे ने बताया कि वशंस्वरूप वार्ड क्रमांक-29 के अंतर्गत बरगवां क्षेत्र में द्धारका सिटी से पंडितजी की होटल तक सडक़ सही है तथा सीवर लाइन के ऊपर पेंच वर्क कराकर इस सडक़ को पूरी तरह से सही किया जा सकता है लेकिन नगर निगम के द्धारा 300 मीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी सडक़ पर नए सिरे से लगभग 24 लाख 13 हजार 920 रूपए की लागत से नवीन सडक़ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो पूरी तरह से शासन से मिले पैसे का दुरूपयोग है। कांग्रेस नेता विजेन्द्र पांडे का कहना है कि वंशस्वरूप वार्ड में ही कई सडक़ ऐसी स्थिति में हैं कि उनमें आवागमन करना मुश्किल है लेकिन उन सडक़ों के निर्माण कार्य की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जो सडक़ सही है उस पर व्यर्थ शासन के लाखों रूपए खर्च किए जा रहे हैं। विजेन्द्र पांडे ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि द्वारका सिटी से पंडितजी की होटल तक स्वीकृत नवीन सडक़ निर्माण के ठेके को निरस्त किया जाए तथा उस पैसे का उपयोग वार्ड की दूसरी सडक़ के निर्माण में खर्च किया जाए।

Exit mobile version