Site icon Yashbharat.com

मुकेश चंदेरिया बने प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ,भारत तिब्बत सहयोग मंच में मिला दायित्व

IMG 20250129 WA0009

मुकेश चंदेरिया बने प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष
,भारत तिब्बत सहयोग मंच में मिला दायित्वकटनी l भारत तिब्बत सहयोग मंच के मध्य क्षेत्र संयोजक श्री गिरिराज किशोर जी पोद्दार की अनुसंशा पर मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री पंकज गोयल ने नगर के समाजसेवी मुकेश चंदेरिया को महाकौशल प्रान्त के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की l विदित हो की महाकौशल प्रान्त में सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, ठीकमगढ़, निवाड़ी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिलों को संगठन स्तर पर शामिल किया गया है l मुकेश चंदेरिया ने राष्ट्रीय संयोजक इन्द्रेश जी भाई साहब, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज जी गोयल, मध्य क्षेत्र प्रभारी शक्ति जी सिंह, मध्य क्षेत्र संयोजक श्री गिरिराज किशोर जी पोद्दार, मध्य क्षेत्र सह संजय जी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही भारत तिब्बत सहयोग मंच कटनी के जिलाध्यक्ष श्री रामदयाल गुप्ता, प्रान्त मंत्री श्री दया शंकर कनकने, पर्वत सिंह, राजा हाके, सुभाष चंद्र चौरसिया, प्रान्त संयोजक ( महिला ) श्रीमती किरण पोद्दार सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की l

Exit mobile version