MP Weather Report गर्मी के तीखे तेवरों से कुछ राहत, तेज हवा के साथ मामूली बारिश के संकेत

MP Weather Report गर्मी के तीखे तेवरों से कुछ राहत, तेज हवा के साथ मामूली बारिश के संकेत

MP Weather Report गर्म हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्र के शहरों में अब भी भीषण गर्मी जारी है। शेष क्षेत्रों में गर्मी के तीखे तेवरों से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। नौतपा की समाप्ति (दो जून) के साथ ही प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। गुजरात के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

इस दौरान धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक की स्थिति बनेगी, जिससे लू से राहत मिलेगी। उधर, नौतपा के सातवें दिन शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान छतरपुर में रहा।12 शहरों में अधिकतम तापमान 45 से लेकर 47.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इन शहरों में तीव्र लू एवं लू चली।

Exit mobile version