Site icon Yashbharat.com

MP Weather: जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में बारि‍श ओलावृष्टि का अलर्ट

weather alert

MP Weather: जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में बारि‍श ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कि‍या गया है। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों की वजह से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण सोमवार से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बादल छा सकते हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला भी शुरू होने के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने भी आशंका बनी हुई है।

मंगलवार से नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी बौछारें पड़ने लगेंगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्षा का सिलसिला रुक-रुककर तीन दिन तक चल सकता है। बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमालय के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात बना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास मौजूद है। सोमवार से उत्तर भारत में इसका भी असर दिखने लगेगा।

सोमवार को इन जिलों में बारिश

सोमवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

मंगलवार को भी कई जिलों में बादल

मंगलवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में भी वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में सिर्फ बादल बने रह सकते हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। 29 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।

Exit mobile version