Site icon Yashbharat.com

MP Weather बारिश से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं क्योंकि बन रहे हैं चार वेदर सिस्टम

IMG 20240804 WA0074 1

MP Weather अगर आप यह समझ रहे हैं कि अब बारिश की बिदाई का वक्त आ गया तो यह गलत है। मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। जबलपुर, शहडोल एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों विशेषकर जबलपुर, शहडोल एवं भोपाल संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी भी आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश के आसपास बना हुआ है। मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, नारनोल, उत्तरी मध्य प्रदेश पर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से पेंड्रा रोड पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तरी पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

Exit mobile version