Site icon Yashbharat.com

MP Politics News Live Update: मध्यप्रदेश के ये दो सांसदों ने दिया स्तीफा, इस दिन मिल सकता है एमपी को नया मुख्यमंत्री

Screenshot 20231206 133817 Facebook

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी के अंदर सीएम फेस को लेकर चर्चांए शुरू हो गई हैं. कई लोगों का मानना है कि मध्य प्रदेश को इस बार नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इधर दिल्ली में मध्य प्रदेश के सभी सीएम पद के दावेदारों ने डेरा डाल रखा है. इसी बीच दो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर ने इस्तीफा दे दिया है.

शनिवार को मिल सकता है MP को नया मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है. सूत्रों की माने तो जल्द ही मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक के नामों की घोषणा की जा सकती है. इसके साथ ही शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्रियों के नामो की घोषणा की जायेगी

Exit mobile version