Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश : केंद्र के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अधिसूचना जारी

image editor output image 1236714584 1629197306324

मध्यप्रदेश | रक्षाबंधन और मुहर्रम (Muharram 2021) से पहले मध्य प्रदेश
सरकार (MP Government) ने बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार ने 20 अगस्त को
शासकीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (Department of
General Adminstration) आज मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

मप्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुस्लिम समुदाय के अनुरोध पर तथा
सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के निर्देशानुसार सामान्य
प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम के उपलक्ष्य में सार्वजानिक व
सामान्य अवकाश घोषित करने आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ पूर्व घोषित 19 अगस्त,
2021 अवकाश निरस्त किया जाता है।

दरअसल, इस बार मोहर्रम का पर्व 20 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा, ऐसे में मन सरकार ने
पहले मुहर्रम पर गुरुवार (19 अगस्त) को अवकाश घोषित किया था, लेकिन इसे निरस्त कर
दिया गया है और अब नया आदेश जारी कर 20 अगस्त को अवकाश रखा गया है।इधर, केंद्र
सरकार ने भी मोहर्रम पर्व पर 19 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित किया था, लेकिन दो
दिन पहले इसे निरस्त कर 20 अगस्त को अवकाश होने का नया आदेश जारी किया।मुस्लिम
समुदाय को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है

Exit mobile version