MP NEET Good News: मध्य प्रदेश में मेधावी छात्रों को मिलेगा ‘डबल बोनस’-कम होगी फीस और बढ़ेंगी 1,300 से ज्यादा मेडिकल सीटें
MP NEET Aspirants के लिए बड़ी खुशखबरी- मेडिकल शिक्षा होगी सस्ती, फीस में होगी एक-तिहाई की कटौती; 6,020 तक बढ़ीं सीटें
MP NEET Good News: मध्य प्रदेश में मेधावी छात्रों को मिलेगा 'डबल बोनस'-कम होगी फीस और बढ़ेंगी 1,300 से ज्यादा मेडिकल सीटें
MP NEET Good News: मध्य प्रदेश में मेधावी छात्रों को मिलेगा ‘डबल बोनस’-कम होगी फीस और बढ़ेंगी 1,300 से ज्यादा मेडिकल सीटें
भोपाल: डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। प्रदेश में नीट (NEET) मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए अब मेडिकल शिक्षा काफी सस्ती होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों की फीस में एक-तिहाई (1/3) तक की कमी किए जाने के पूरे आसार हैं।
इसके साथ ही, प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या में भी बड़ा इजाफा किया गया है। इससे इस साल NEET परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को सस्ती शिक्षा और ज्यादा सीटों का दोहरा लाभ मिलेगा।
2023 के मुकाबले 2026 में सीटों का आंकड़ा (MBBS Seats Comparison)
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में वर्ष 2023 की तुलना में सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है: MP NEET Good News: मध्य प्रदेश में मेधावी छात्रों को मिलेगा ‘डबल बोनस’-कम होगी फीस और बढ़ेंगी 1,300 से ज्यादा मेडिकल सीटें
(नोट: 2026 में सरकारी कॉलेजों की सभी 3,020 सीटें और निजी कॉलेजों की 1,500 सीटें मेरिट छात्रों के लिए आरक्षित रखी गई हैं)।
मैनेजमेंट कोटा में भी काउंसलिंग से होंगे एडमिशन
राज्य सरकार के नए नियमों के तहत, अब निजी कॉलेजों के मैनेजमेंट कोटे (Management Quota) के तहत होने वाले एडमिशन भी सीधे कॉलेज प्रबंधन द्वारा नहीं किए जाएंगे। इसके लिए नीट मेरिट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा ही पारदर्शी तरीके से सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।