FEATUREDLatest

NEET Mega Update: पेपर लीक के बाद ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड में सरकार; 21 जून को री-एग्जाम, छात्रों को फ्री बस-ट्रेन और 15 मिनट बोनस टाइम, अगले साल से सिस्टम खत्म

NEET Mega Update: पेपर लीक के बाद ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड में सरकार; 21 जून को री-एग्जाम, छात्रों को फ्री बस-ट्रेन और 15 मिनट बोनस टाइम, अगले साल से सिस्टम खत्म। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में हुई धांधली के बाद देश भर के 22 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर मचे बवाल को शांत करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ऐतिहासिक ऐलान किए हैं। सरकार ने न केवल नई तारीख का ऐलान किया, बल्कि छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक और आर्थिक बोझ को कम करने के लिए “वीआईपी ट्रीटमेंट” देने की बात कही है।

Re-NEET Exam 2026: पेपर लीक के बाद सरकार का ‘एक्शन प्लान’; 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम और मुफ्त ट्रांसपोर्ट

NEET Mega Update: पेपर लीक के बाद ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड में सरकार; 21 जून को री-एग्जाम, छात्रों को फ्री बस-ट्रेन और 15 मिनट बोनस टाइम, अगले साल से सिस्टम खत्म

सरकार के 5 बड़े ‘मास्टरस्ट्रोक’ निर्णय:

  1. 21 जून को दोबारा अग्निपरीक्षा: रद्द हो चुकी परीक्षा अब 21 जून 2026 को देशभर में फिर से आयोजित होगी। इसके नए एडमिट कार्ड 14 जून को पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे।

  2. फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस: पहली बार सरकार ने ऐलान किया है कि परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए विशेष बस और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें सेंटर तक पहुंचने में जेब से पैसे खर्च न करने पड़ें।

  3. एक्स्ट्रा 15 मिनट और ‘चॉइस सिटी’: छात्रों को पेपर हल करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय (बोनस टाइम) मिलेगा। साथ ही, वे एक हफ्ते के भीतर अपनी पसंद का परीक्षा शहर फिर से चुन सकते हैं।

  4. फीस वापसी का तोहफा: 3 मई की परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों की परीक्षा फीस रिफंड की जाएगी और दोबारा परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  5. डिजिटल क्रांति (2027): धर्मेंद्र प्रधान ने 40 साल पुराने सिस्टम को बदलने का ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल (2027) से NEET की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Online) होगी। ओएमआर शीट का झंझट हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा।

“एग्जाम माफिया” पर होगी स्ट्राइक

शिक्षा मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि पेपर लीक में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सीबीआई (CBI) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि छात्रों का एक भी रुपया खर्च नहीं होने दिया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ 21 जून को नया एग्जाम कराया जाएगा।

Back to top button