Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

Re-NEET Exam 2026: पेपर लीक के बाद सरकार का ‘एक्शन प्लान’; 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम और मुफ्त ट्रांसपोर्ट

Re-NEET Exam 2026: पेपर लीक के बाद सरकार का ‘एक्शन प्लान’; 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम और मुफ्त ट्रांसपोर्ट। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के भविष्य से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। सरकार ने न केवल नई परीक्षा की तारीख घोषित की है, बल्कि छात्रों की असुविधा को कम करने के लिए कई राहतों की बौछार कर दी है।

Fuel Price Hike:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक ₹3 का इजाफा, वैश्विक ऊर्जा संकट का दिखा असर, चेक करें लेटेस्ट दाम

Re-NEET Exam 2026: पेपर लीक के बाद सरकार का ‘एक्शन प्लान’; 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम और मुफ्त ट्रांसपोर्ट

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, 14 को एडमिट कार्ड

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा (Re-NEET) आयोजित की जाएगी।

  • एडमिट कार्ड: परीक्षार्थियों को नए एडमिट कार्ड 14 जून तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

  • शहर चुनने की आजादी: छात्रों को एक हफ्ते का समय दिया जाएगा ताकि वे अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकें।

छात्रों के लिए 5 बड़ी राहतें

शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों के लिए निम्नलिखित घोषणाएं कीं:

  1. मुफ्त ट्रांसपोर्ट: परीक्षा के दिन छात्रों को केंद्र तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट की विशेष व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।

  2. अतिरिक्त समय: परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव को देखते हुए छात्रों को पेपर हल करने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा।

  3. कोई आर्थिक बोझ नहीं: दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही, पिछली परीक्षा की फीस रिफंड करने और छात्रों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़ने देने का भरोसा दिया गया है।

  4. CBI जांच: पेपर लीक मामले की गहराई से जांच के लिए मामला सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया है।

  5. अगले साल बड़ा बदलाव: सबसे महत्वपूर्ण घोषणा यह रही कि अगले साल (2027) से NEET की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में होगी, ताकि ओएमआर शीट और पेपर लीक की गुंजाइश को खत्म किया जा सके।

“छात्रों का हित सर्वोपरि”

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में भी बड़े सुधार किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न हो।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि