Site icon Yashbharat.com

MP Election मतदान दलों मे नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी, सेक्टर अधिकारी, बीएलओ, ड्रायवर, कंडक्टर डाक मतपत्र से अपना मतदान कर इस दिन तक सकेंगे

voter list 1 1024x576 1

MP Election विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों मे नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी, सेक्टर अधिकारी, बीएलओ, ड्रायवर, कंडक्टर डाक मतपत्र से अपना मतदान कर सकेंगे। इसके लिए नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए होलकर साइंस कालेज के डा. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में फेसिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं। डाक मतपत्र से मतदान की कार्यवाही 8 नवम्बर से 11 नवम्बर तक सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक चलेगी।

होलकर कालेज के अब्दुल कलाम भवन में विधानसभा क्षेत्र देपालपुर, इंदौर-1 तथा इंदौर-2 का फेसिलिटेशन सेंटर भू-तल पर है। इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5 तथा विधानसभा क्षेत्र महू का फेसिलिटेशन सेंटर प्रथम मंजिल पर बनाया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र राऊ और सांवेर का फेसिलिटेशन सेंटर द्वितीय मंजिल पर होगा।

Exit mobile version