MP Election: बोले अमित शा-हम नेहरू के आभारी जो उन्‍होने गलतियों की विरासत छोड़ी…-

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू है। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, कांग्रेस की गलतियों की वजह से ही हम यहां तक पहुंच पाए हैं, कांग्रेस ग़लतियां नहीं करती, तो हमें सरकार बनाने में मुश्किल होती, इसलिए हम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के आभारी हैं। नेहरू ने जो गलतियों की विरासत छोड़ी, उस वजह से जनता ने हम पर भरोसा जताया है और आगे भी जिताएगी।

इसके बाद अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश सहित तीनों राज्यों में एक बार फिर बीजेपी की सरकार आएगी। शाह ने कहा कि, कांग्रेस में वंशवाद है। लेकिन बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र है। इसलिए एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सका। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।

Exit mobile version