MP Election: चुनावी मैदान में जीजा और साला होंगे आमने-सामने, धर्म संकट में विजयवर्गीय!

bjp congress

इंदौर: विधानसभा चुनाव के अखाड़े में इस बार कई दिलचस्प लड़ाईयां लड़ी जा रही हैं। कहीं ये चुनावी लड़ाई एक ही परिवार में, तो कहीं रिश्तेदार आमने-सामने हैं। इंदौर में तो बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के घर में ही बग़ावत हो गई है।
उनके दामाद निर्दलीय होकर बेटे के सामने आ डटे हैं। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के सबसे अच्छे मित्र और दामाद ललित पोरवाल उनके बेटे के सामने ही ताल ठोक रहे हैं। ललित, इंदौर क्रमांक3 से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश के सामने चुनाव मैदान में हैं।
ललित पोरवाल से कैलाश विजयवर्गीय की भतीजी सपना विजयवर्गीय की शादी हुई है। विजयवर्गीय ने ही सपना का कन्यादान किया था। लेकिन आज वही दामाद चुनौती दे रहा है। रिश्तेदारों की इस लड़ाई में कांग्रेस को भी बीजेपी पर हमला बोलने का मौका दे दे दिया है।
कांग्रेस का कहना है कि चाल चरित्र चेहरे की बात करने वाली बीजेपी का इस चुनाव में असली चेहरा सामने आ गया हैसं, कैलाश विजयवर्गीय अपने दामाद को ही नहीं संभाल पा रहे हैं तो पार्टी को क्या संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें-  बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना, बाल संरक्षण क्लब एवं आवाज जनकल्याण समिति का संयुक्त प्रयास

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श