Site icon Yashbharat.com

MP Election: कौरवों का वंश सहित विनाश हो गया था तो कांग्रेस किस खेत की मूली-शिवराज

bjp

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय पार्टी के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने राजगढ़ की खिचलीपुर विधानसभा और जीरापुर में आमसभा कर राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। शिवराज ने कांग्रेस को कौरवों की सेना करार दिया है।\
shivraj
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे सोचते हैं कि एक किसान का बेटा इतने साल से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर बैठा है, हम राजा महाराजा किस काम के, सरकार चलाना तो हमारा काम है। जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना तो उन्होंने सोचा कि किसान है यह क्या सरकार चला पाएगा। लेकिन जब मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री बना तो उनको लगता है कि यह अब तो चौथी बार सीएम बना जाएगा। इसीलिए कांग्रेसियों को मुझ पर गुस्सा आता है, और गुस्से में मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बोलते रहते हैं।
राहुल पर साधा निशाना…
शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे किसानों की बात करते हैं, और हम पर आरोप लगाते हैं, कहने लगे इनके बेटे का नाम पनामा लिंक में है, अरे भैया हम तो किसान हैं, न तो पनामा जाने न लिंक जाने तुम जानो बड़े-बड़े आदमी, जब बाद में इनसे पत्रकारों ने कहा कि सबूत लाओ, ते कहने लगे गलती हो गई, मैं कंफ्यूज हो गया था। जब तुम खुद ही कंफ्यूज हो तो क्या सरकार चलाओगे देश कैसे चलाओगे।
कमलनाथ पर भी किया हमला…
शिवराज ने कहा कि, कमलनाथ कह रहे हैं, महिलाओं को ज्यादा टिकट इसलिए नहीं दिया कि हम सजावट के लिए थोड़ी टिकट देते हैं। कमलनाथ यह भारत भूमि है, भारतीय संस्कृति को समझो भारतीय संस्कृति में मां, बहन, बेटी का कितना ऊंचा स्थान है। इसके बाद शिवराज ने संस्कृत में श्लोक सुनाते हुए कहा कि, जहां मां बहन बेटियों का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं। शिवराज ने कहा याद रखना कांग्रेसियों जब द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था, और कौरवों का वंश सहित विनाश हो गया था तो कांग्रेस और आप किस खेत की मूली हो।

Exit mobile version