MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, जानिए यहां

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह ग्वालियर-चंबल अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया गया। रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है, आज सुबह सीएम शिवराज और वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से यह संभव नहीं हो सका। रेस्क्यू के लिए आए वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जैसे ही मौसम खुलता है सबसे पहले शिवपुरी जिले में फंसे लोगों रेस्क्यू करने के लिए आपरेशन शुरू किया जाएगा।

News Updating…

Exit mobile version