Sunday, April 19, 2026
Latest:
Latest

Train Cancelled: बारिश का कहर जारी, उत्तर रेल्वे की 17 ट्रेन कैंसिल 12 रद्द, Flood

हिमाचल प्रदेश में सोमवार के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में बाढ़ के हालात गंभीर हो रहे तो हिमाचल में दर्जनों मार्ग अवरुध हो गए है। उत्तर रेलवे को 17 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं और 12 का मार्ग बदलना पड़ा है। हिमाचल के कांगड़ा, भुंतर और शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर हवाई और हेलिटैक्सी की एक भी उड़ान नहीं हो पाई।

 

वहीं, हिमाचल परिवहन निगम के प्रदेश में 800 बस रूट ठप रहे। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों और नालों के आसपास न जाने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से जिला प्रशासन का सहयोग करने और प्रशासन के जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने का भी आग्रह किया है।

असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर 18 हजार से अधिक प्रभावित
ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों का जल स्तर बढ़ने से धेमाजी जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में 18,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। करीब 48 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लगभग 530.07 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में आ गई है। इसके अलावा छह अन्य जिलों में भी बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य के छह जिलों के लगभग 30,000 लोग बाढ़ से प्रभावित है।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम