Site icon Yashbharat.com

MP Board: 10वीं-12वीं की सेकंड एग्जाम में छात्रों को 8 बोनस मार्क्स का तोहफा

1000741416

MP Board: 10वीं-12वीं की सेकंड एग्जाम में छात्रों को 8 बोनस मार्क्स का तोहफा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा समाप्त हो गई है। दो जून से मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है। 10वीं व 12वीं के गणित और भौतिकी के जिन प्रश्नों में गलती थी, उनमें विद्यार्थियों को आठ अंक बोनस दिए जाएंगे।

सड़क पर घुटनों से भरा बारिश का पानी, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी, इरकान व एलएंडटी कंपनी की मनमानी से बद से बदतर हुए बाबा घाट से मूंगाबाई कालोनी पहुंच मार्ग के हालात

वहीं जीरो और 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की कॉपी दोबारा चेक की जाएगी। एक और दो नंबर से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी फोकस किया जाएगा। उनकी कॉपी के हर पेज पर मिले अंकों को जोड़ने में भी विशेष सावधानी बरती जाएगी।

Rain Alert छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

इन प्रश्न को हल करने के प्रयास में विद्यार्थियों को बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे। वहीं दसवीं की गणित में चारों सेट में एक प्रश्न गलत है। सेट ए के प्रश्न क्रमांक दो(छह) में गलती है। इसी प्रकार बी, सी व डी सेट है।

इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में विद्यार्थियों को बोनस के एक-एक अंक दिए जाएंगे। वहीं 12वीं के उर्दू के पेपर में बी, सी व डी सेट में गलती है। बी सेट के प्रश्न क्रमांक छह के बाद जो नोट दिया गया है, उसमें प्रश्न क्रमांक 14 अंकित है। इसी प्रकार सी व डी सेट है।

इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे।वहीं 12वीं भौतिकी के चारों सेट में गलती है। सेट ए के क्रमांक सात का अथवा है। इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में छात्र को बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे।

Suzuki Dzire पानी मे बह गई, कार सवार महिला का शव मिला पति व दो बच्चों की तलाश जारी

गलत पेपर देने वाले केस में कोई निर्णय नहीं हुआ

जिन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटि पाई गई है, उन्हें बोनस अंक देना तय किया गया है। अभी गलत प्रश्नपत्र देने वाले मामले में कोई निर्णय नहीं हुआ है। – केडी त्रिपाठी, सचिव, माशिम।

 

Exit mobile version