Latestमध्यप्रदेश

MP Board Result 2023 मध्यप्रदेश में 10th-12th परीक्षा के परिणाम 22 से 25 मई के बीच आना तय

MP Board Result माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट तय समय सीमा में आने का दावा बोर्ड के द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि इन 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम 22 से 25 मई तक जारी होने की बात कही जा रही है।

बोर्ड के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश के 10वीं व 12वीं के करीब 18 लाख विद्यार्थियों की 99 लाख 73 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसमें से 68.37 प्रतिशत कापियों मूल्यांकन हो चुका है। अभी 31.63 प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। हालांकि मूल्यांकन के लिए शिक्षकाें के पास करीब 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में शिक्षकों को तेजी से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल के अधिकारियों का मानना है कि 22 से 25 मई तक दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सभी जिलों के समन्वयक केंद्रों में शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, कि राजधानी के माडल स्कूल टीटी नगर में बने मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

5 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करना है

मंडल के अधिकारियों का कहना है कि जांचने का लक्ष्य पांच मई तक रखा है। जिससे समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा।

पांचवीं व आठवीं का मूल्यांकन

वहीं वर्तमान में पांचवीं व आठवीं की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है और नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षाएं भी चल रही है। इस कारण सरकारी स्कूल के शिक्षक कापी जांचने में रूचि कम ले रहे हैं। शिक्षकों को तेजी से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मई के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित किया जा सके।

Back to top button