Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam 2021: कोविड के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की पढाई पर फिर संकट

07 12 2020

 MP Board Exam 2021। इंदौर में कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कोविड के कारण शासन द्वारा इंदौर, जबलपुर और भोपाल में 31 मार्च तक सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्टी घोषित की है। ऐसे में अभी तक जहां सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रों की पढ़ाई व प्रैक्टिकल हो रहे थे, उस पर रोक लग गई है। ऐसे में निजी स्कूलों ने फिर से आनलाइन छात्रों को पढ़ाना व रिविजन करवाना शुरू किया है। वहीं अब कुछ सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने छात्रों को पहले की तरह आनलाइन पढ़ाना शुरू किया है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए 15 मार्च से स्कूलों का समय सुबह 9 से 5 किया गया था। 25 से 30 फीसदी स्कूलों में रविवार को भी कक्षाएं लगाई जा रही थी। अब स्कूल बंद होने के कारण छात्रों की पढ़ाई में फिर से व्यवधान आ गया है। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बार-बार बदलाव किए जा रहे थे। इस कारण छात्र आनलाइन पढ़ाई के साथ इस बार किस तरह का प्रश्नपत्र और परीक्षा होगी, इसको लेकर असमंजस में थे।

9 मार्च को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट जारी किया था। ऐसे में स्कूलों में शिक्षक छात्रों को प्रश्न पत्रों के बदले हुए ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रैक्टिस करवाने वाले थे। अब छात्रों घर पर ही इन प्रश्नपत्रों के आधार प्रैक्टिस करना पड़ रही हैं। छात्रों को जो प्रश्न समझ में नहीं आ रहे है उसे वाट्सअप के माध्यम से शिक्षकों को भेजकर समझना पड़ रहा है। माशिमं के छात्रो की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से होना है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 14 अप्रैल से छात्रों की प्री बोर्ड और 9 वीं व 11 वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी किया है। 9वीं से 11वीं के छात्रों की परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे होना तय किया गया है। जबकि 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में 12 से 3 बजे के बीच होना है। यह परीक्षा 14 से 28 अप्रैल तक होना है। ऐसे में अब छात्रों के सामने परीक्षा तैयारी करने को लेकर मुश्किल खड़ी हो चुकी है। ऐसे में छात्र निजी कोचिंग क्लास के भरोसे अपने कोर्स को पूरा करने की कवायद कर रहे हैं।

Exit mobile version