Latest

MP Board Exam 10th 12th Result एमपी बोर्ड क्लास 10th 12th के परीक्षा परिणामों में अभी वक्त लगेगा, रिजल्ट बनाने का कार्य तेज

MP Board Exam 10th 12th Result मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम आने में अभी कुछ वक्त लग सकता है। दरअसल फिलहाल रिजल्ट तैयार हो रहे हैं, जिनमें कोई भी त्रुटि न रहे एमपी बोर्ड इसका ध्यान रख रहा है, अतः अभी रिजल्ट जारी होना मुश्किल दिख रहा है। उधर सूत्रों की मानें तो इसके पीछे की वजह यह भी है कि अभी कापियों की जांच पूरी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कांपियों की 90 फीसदी जांच हो चुकी है, जबकि 10 फीसदी आंसर-शीट का मूल्यांकन अभी बाकी है। इसमे वक्त लगेगा। इसके बाद रिजल्ट से जुड़े अन्य काम जैसे- अंकों को वेबसाइट पर चढ़ाना और टॉपर लिस्ट तैयार करना सहित अन्य काम निपटाएं जाएंगे। इसकी वजह से रिजल्ट में समय लगेगा।

IMG 20230430 WA0057

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो संभावना है कि नतीजे 22 से 25 मई, 2023 तक जारी किए जाएंगे। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके नतीजे देख सकते हैं।  इधर बोर्ड की तरफ से कोई बयान भी आना भी इशारा करता है कि रिजल्ट में वक्त लगेगा। दावा करने वाले फिर भी इसे मई के पहले सप्ताह में जारी होने की बात कह रहे हैं।

आधिकारिक वेबसाइट (एमपीबीएसई) mpbse.nic.in पर जाना होगा। अब लिंक पर क्लिक करें, “एमपीबीएसई कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम 2023 डाउनलोड करें। अब लॉगिन विंडो पर, अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। अब आपका एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023′ और ‘एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।रिजल्ट डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। परिणाम yashbharat.com पर भी जारी होंगे

Back to top button