MP सरकार ने नहीं दी किसानों से बॉन्ड भरवाने की अनुमति-गृह मंत्री
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित किसान आंदोलन के पहले बॉन्ड भरवाने को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. एमपी के गृह मंत्री ने साफ़ कहा है कि सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार के बॉन्ड भरने की इजाजत नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों की जरूरत नहीं है.
दरअसल, एमपी के कई जिलों में प्रशासन के द्वारा किसानों से बॉन्ड भरवाया जा रहा है कि वे आंदोलन में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करेंगे. हालांकि मंदसौर सहित अन्य जिलों में भरवाए जा रहे बॉन्ड का किसानों ने विरोध भी किया. कई किसानों ने बॉन्ड भरने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम अपराधी नहीं है
बता दें, मध्य प्रदेश में एक जून से होने वाले किसान आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है. हिंसक आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों से निपटने के लिए किसान को लाठी, डंडे, वाहन और अतिरिक्त फोर्स का डिप्लोयमेंट कर दिया गया है. प्रशासन ने 35 जिलों में करीब 10 हजार लाठी-डंडे बंटवाए गए हैं. और 5000 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. स्थानीय स्तर पर भी पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है.
गौरतलब है कि, प्रदेशभर में एक जून हो प्रस्तावित किसान आंदोलन में हिंसा होने का इनपुट भी इंटेलीजेंस को मिला है. इंटेलीजेंस आईजी मकरंद देउस्कर का कहना है कि किसान आंदोलन करने वाले सभी संगठन शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कहते हैं, लेकिन आंदोलन के समय जमीनीं हकीकत दूसरी रहती है. इसलिए पुलिस मुख्यालय ने अपने स्तर पर तैयारियां करने के साथ जिलों के एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं.