Site icon Yashbharat.com

MP फूंक-फूंककर भाजपा ने बांटे टिकट, अब मालवा में कार्यकर्ता ही फूंक रहे पुतले

bjp

मालवा-निमाड़। अंचल में भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद कई विरोध भी शुरू हो गया है। खंडवा विधानसभा सीट के लिए भाजपा विधायक देवेंद्र वर्मा को टिकट दिए जाने पर शुक्रवार को 11 युवाओं ने घंटाघर चौराहे पर मुंडन कराकर आपत्ति दर्ज कराई।

धार के धरमपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल कन्नाौज का नाम तय होते ही धरमपुरी-धामनोद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कन्नौज को बाहर का प्रत्याशी बताते हुए धामनोद में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कन्नौज का पुतला बीच रोड पर फूंक दिया। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व विधायक जगदीश मुवेल भी शामिल हुए।

भाजपा नेता नायक ने दिया इस्तीफा
भाजपा के घुमक्कड़ जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम नायक ने पद और सक्रिय सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट कि या है कि धार विधानसभा चुनाव से इसका कोई लेना- देना नहीं है। प्रदेश में कहीं भी बंजारा समाज को टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।

नीमच के मनासा में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कैलाश चावला के स्थान पर अनिरुद्ध माधव मारू को प्रत्याशी बनाए जाने से विरोध के स्वर फूट पड़े। सुबह मंदसौर रोड स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए। दोपहर में बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में विधायक कैलाश चावला भी पहुंचे। इसके बाद भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर तालाबंदी कर दी गई।

सुसनेर से बागी हुए जोशी, चुनाव लड़ेंगे
सुसनेर विधानसभा से मौजूदा विधायक मुरलीधर पाटीदार को टिकट मिलने से मप्र गोवधर्न बोर्ड के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक संतोष जोशी बागी हो गए हैं। वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा- यह भविष्य की बात है। उन्होंने किसी पार्टी या बड़े बैनर के नीचे चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।

Exit mobile version