MP पुलिस में पुरानों को फील्ड से हटाकर नए को दिया जाएगा मौका, 76 DSP की लिस्ट तैयार

MP Police 1

भोपाल। मध्यप्रदेश पुुलिस में जल्द बड़ा फेरबदल होगा।फील्ड में काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश पुलिस के 76 अनुभवी डीएसपी फील्ड से हटाए जाएंगे। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर या फिर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के कार्यालय में अटैच किया जाएगा। उनकी जगह नए अप पुलिस अधीक्षकों को तैनात किया जाएगा। सरकार ने यह फैसला कर लिया है। अब पूरे प्रदेश में उन 76 अपने शिक्षकों की लिस्ट तैयार की जा रही है जो फील्ड में तैनात है लेकिन फील्ड के लायक नहीं है।

भोपाल की भौंरी पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके 37वें बैच के 36 डीएसपी की इसी महीने पासिंग परेड है। अभी यह सभी 36 डीएसपी इंदौर RAPTC में ट्रेनिंग पर हैं। 38 वें बैच के भी 40 से ज्यादा डीएसपी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। पासिंग परेड होने के बाद इन सभी डीएसपी को मैदानी पोस्टिंग दी जाएगी।

पुराने अफसरों (DSP) की लिस्ट तैयार की जा रही है

नये डीएसपी की फील्ड पोस्टिंग के लिए जगह बनाई जा रही है। पुराने अफसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पुरानों को हटाकर उनकी जगह इन नये अफसरों को पोस्टिंग दी जाएगी। यह सभी अफसर सीधे जनता से संपर्क में रहेंगे। गृह विभाग चाहता, तो इन सभी अफसरों को दूसरी पोस्टिंग भी दे सकता था लेकिन पुराने अफसरों की शिकायतें मिलने और जनता से उनकी दूरी की वजह से राज्य सरकार ने नये अफसरों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इन नए अफसरों को हर जिले में जरूरत के हिसाब से पदस्थ किया जाएगा।

लूप लाइन में जाएंगे पुराने (DSP) अफसर

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए अफसरों की पोस्टिंग के साथ राज्य सरकार पुराने डीएसपी को पुलिस मुख्यालय या फिर कार्यालयों में भेजने की तैयारी में है। इसे चुनावी जमावट भी कहा जा सकता है। रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए डीएसपी की पदस्थापना की एक बड़ी वजह संभावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी है। सीएम की हरी झंडी के बाद ही गृह विभाग अब प्रदेश में पदस्थ ऐसे डीएसपी की सूची तैयार कर रही है, जो बरसों से सक्रिय नहीं हैं और उनकी लगातार शिकायत मिल रही है।