Thursday, May 21, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP कैडर के IPS दो अधिकारी के प्रभावशाली रिश्तेदारों के यहां आयकर छापे से भोपाल में हड़कंप

भोपाल। यशभारत समाचार। मप्र कैडर के मौजूदा दो आईपीएस से जुड़े उनके एक प्रभावशाली रिश्तेदार राघवेंद्र सिंह तोमर सहित अनेक स्थानों पर IT छापे की सूचना के बाद हड़कम्प है।

फेथ विल्डर्स समेत कई फर्म के मालिक हैं राघवेंद्र सिंह प्रदेश में ही पदस्थ एक आईपीएस के साले भी हैं।

प्रारंभिक जॉंच में सामने आया कि कोरोना काल मे सरकार के करीबी एक मंत्री का भी कुछ कंपनियों में पत्नी और परिवार के नाम से भागीदारी/शेयर होने की सूचना मिली है।

भोपाल, होशंगाबाद और इंदौर में यह छापे मारे गए ।बिल्डर और डवलपर्स सहित कई ऑफिस भोपाल के चौक बाजार, कोलार इलाके में चूनाभट्टी, फेथ बिल्डर और राघवेंद्र तोमर के निवास और पार्टनर सहित डेढ़ दर्जन जगह कार्यवाही जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम