FEATUREDउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

MP के बाद Agra में पेशाब कांड: लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब…फिर पकड़वाए पैर

MP के बाद Agra में पेशाब कांड: लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब…फिर पकड़वाए पैर उत्तर प्रदेश के आगरा में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क पर घायल युवक पर दबंग ने पेशाब किया। इसके बाद आरोपी ने उससे पैर पकड़वाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

 

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे का है। यहां दबंग आदित्य अपने साथी के साथ हाईवे से निकल रहा था। इसी समय रास्ते में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे देखकर ये दोनों रुके। उसकी मदद करने की बजाय आदित्य ने उसके मुंह पर पेशाब किया। उसके साथी ने इसका वीडियो बनाया।

इतना ही नहीं बाद में आरोपियों ने उससे पैर भी पकड़वाए। सोमवार को वीडियो सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो तीन-चार माह पुराना बताया जा रहा है। बताया गया कि दबंग आरोपी आदित्य पहले भी रंगबाजी करने के मामले में जेल जा चुका है। उसने सिकंदरा में होटल में तोड़फोड़ की थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम