Latest

MP के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल की दो टूक- कम्यूटर बाबा को नहीं है खनिज नीति का ज्ञान

कटनी। मध्यप्रदेश में कम्यूटर बाबा अब कांग्रेस नेताओं के ही राडार पर हैं। पिछले दिनों विधायक लक्ष्मण सिंह ने उन्हें फर्जी बाबा तक कह डाला तो आज कटनी में प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने साफ कहा कि कम्यूटर बाबा को ज्ञान नहीं है। उन्हें कोई तकनीक ज्ञान नहीं है न ही वह कोई वैज्ञानिक हैं।

दरअसल खनिज नीति के मसले पर रेत उत्खन्न को लेकर कम्यूटर बाबा पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। कई जगह उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को उल जलूल निर्देश भी दे डाले। आज शहडोल से कटनी पहुंचे मंत्री श्री जायसवाल से इसी सम्बन्ध में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि खनिज नीति के बारे में कम्यूटर बाबा का नॉलेज नहीं है। जानकारी के अभाव में अक्सर वे उटपटांग बयान दे देते हैं।

मतलब साफ है भले ही सीएम कमलनाथ के कृपा पात्र बन कम्यूटर बाबा मंत्री का दर्जा ले गए हों मगर कांग्रेस के जिम्मेदार नेता भी उन्हें स्वीकार नहीं कर पा रहे।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि कुछ लोग उन्हें जानबूझकर शिकायत करते हैं। इस पर बाबा कार्रवाई की मांग करते हैं जबकि कई मामले ऐसे हैं जिनमे खदानों की स्वीकृति कहीं पंचायत तो कहीं और किसी संस्था ने दे रखी है।

मंत्री श्री जायसवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी साफ कहा कि बाबा जहां भी पहुंचते हैं कार्रवाई की मांग करते हैं जबकि नियमानुसार कई ऐसी खदान होती हैं जिस पर कार्रवाई नहीं कि जा सकती

 

देखें वीडियो

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2793267834127765&id=100003337264372

प्रतीकात्मक शाहीन बाग में धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाओं ने इनका रास्ता रोक लिया

प्रदेश सरकार के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल शुक्रवार को शहडोल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। दोपहर तीन बजे के आसपास जब मंत्री जी शहडोल से कटनी की ओर रवाना हुए तो पाली रोड में बनाए गए प्रतीकात्मक शाहीन बाग में धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाओं ने इनका रास्ता रोक लिया इसके बाद मंत्रीजी कार से उतरे और यहां बनाए गए मंच पर पहुंचे। उन्होंने मंच पर जाकर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम भी सीएए का विरोध करते हैं।

खनिज मंत्री ने मंच पर पहुंचकर कहा कि हम प्रदेश में किसी भी सूरत में सीएए को लागू नहीं होने देंगे। जब यहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे सवाल किया कि अब तक आप खुलकर क्यों नहीं आ रहे हैं तो इनका कहना था कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार आने वाले विधानसभा सत्र में इसके खिलाफ प्रस्ताव लेकर आएगी। मंत्री प्रदीप जायसवाल यहां पांच मिनट रूके और फिर आगे के सफर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह और सूफियान खान भी मौजूद रहे।

Back to top button