MP की चर्चित विधायक रामबाई ने लगाया गम्भीर आरोप कटनी में सरपंचों का मानदेय हजम कर रहे जनपद और कोषालय वाले!

12 09 2020 bsp mla rambai coronavirus positive 2020912 103359

MLA RamBai विधानसभा में मध्यप्रदेश की चर्चित विधायक रामबाई ने कटनी से सम्बंधित एक प्रश्न उठाते हुए जनपद के अधिकारियों तथा कोषालय पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। रामबाई ने आरोप लगाया कि जनपद के अधिकारी कटनी में सरपंचो का मानदेय हजम कर रहे। इस आरोप से सम्बंधित सूचना देने के बाद विधानसभा में हड़कंप मचना स्वाभाविक था।

जानकारी के अनुसार विधायक रामबाई ने यह शून्यकाल की सूचना आज सदन में दी जिसमे कटनी जिले में जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं जिला कोषालय के अधिकारियों द्वारा सरपंचों के मानदेय की राशि में हेर फेर कर स्वयं निकालने की बात कही  गई है साथ ही यह राशि सरपंचों को नहीं दिए जाने का गम्भीर आरोप लगाया।

IMG 20230317 WA0019