MP उपचुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का ट्वीट, BJP पर कसा तंज

मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली में हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि यह अंहकार और कुशासन की हार है.


मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली जीत के एक दिन बाद राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा,
“मध्यप्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस-मुंगावली की शानदार जीत की बधाई”
“यह अहंकार तथा कुशासन की हार व उम्मीद की जीत है.पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है”

↑
Exit mobile version