Site icon Yashbharat.com

आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को किया आग के हवाले,विजयराघवगढ़ थाने सहित एक अधिवक्ता की गाड़ी भी हुई खाक,कैमोर के तिलक चौक क्षेत्र में देर रात हुई आगजनी की वारदात

Picsart 25 11 19 13 37 54 418 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को किया आग के हवाले,विजयराघवगढ़ थाने सहित एक अधिवक्ता की गाड़ी भी हुई खाक,कैमोर के तिलक चौक क्षेत्र में देर रात हुई आगजनी की वारदा

कटनी। कैमोर क्षेत्र के तिलक चौक में बीते 18 नवम्बर मंगलवार को आपराधिक तत्वों ने एक मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने में संभवतः पेट्रोल का उपयोग किया गया है। आग में जलकर कबाड़ हो जाने वाले इन वाहनों में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। बताया गया कि इनमें एक वाहन विजयराघवगढ़ पुलिस थाने का है जो मरम्मत और रंग पेंट के लिए मिस्त्री के यहां लाया गया था। एक अन्य वाहन तिलक चौक निवासी अधिवक्ता संजय जयसवाल का है। अन्य वाहनों के स्वामियों का भी पता लगाया जा रहा।
इस आगजनी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाज़ार गर्म है। अभी कुछ दिन पहले भाटिया मुहल्ला क्षेत्र में भी घर के बाहर खड़े एक चार पहिया वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलाकर खाक कर दिया था हालांकि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। अब कल रात फिर आगजनी कर आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जला देने की आपराधिक घटना से जाहिर हो रहा कि आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। कैमोर पुलिस घटनास्थल के आस – पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से फुटेज खंगाल रही। पेट्रोल पंपों के कैमरों पर भी पुलिस की नज़र है। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही।

Exit mobile version