
प्रयागराज। बंदर बना करोड़पति? पेड़ पर चढ़कर उड़ाए 500-500 के नोट, भीड़ में मची नोट लूट। सोरांव तहसील परिसर में मंगलवार सुबह एक बंदर ने पेड़ पर चढ़कर 500-500 रुपए के नोट लुटाये। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों में नोट लूटने की होड़ लग गई। हालांकि बाद में लोगों ने युवक को सारे नोट वापस कर दी।
Economics Nobel 2025: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को अर्थशास्त्र का नोबेल, नवाचार और विकास पर योगदान के लिए सम्मानित
बंदर बना करोड़पति? पेड़ पर चढ़कर उड़ाए 500-500 के नोट, भीड़ में मची नोट लूट
वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला सोरांव तहसील के आजाद सभागार का है। जहां एक युवक ने बाइक खड़ी की थी, वह किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था। बाइक की डिग्गी में उसने एक झोले में रुपए रखे थे, वह बाइक के आस-पास ही मौजूद था। युवक के जरा ओझल होते ही एक बंदर बाइक के करीब पहुंच गया।
बंदर ने बाइक की डिग्गी खोली और एक बैग निकाल लिया। लोग जब बैग वापस लेने के लिए दौड़े तो उसे लेकर वह नजदीक के पीपल के पेड़ पर चढ़ गया, लोग बैग लौटाने के लिए नीचे से शोर मचाते और ईंट-पत्थर मारते रहे, लेकिन बंदर ने बैग लौटने के बजाय बैग खोला और बैग के अंदर रखे पॉलिथीन से रुपए निकाले।
पेड़ पर बैठकर बंदर मजे से 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा। पेड़ के नीचे मौजूद लोगों ने नोट बटोरे, आस-पास मौजूद लोगों ने जो नोट बटोरे थे उसे युवक को वापस कर दिया। इसके बाद युवक ने कहीं जाकर राहत की सांस ली युवक की एक छोटी सी लापरवाही उसे बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती थी। बंदर बना करोड़पति? पेड़ पर चढ़कर उड़ाए 500-500 के नोट, भीड़ में मची नोट लूट