Modi Cabinet Ministers List: S जयशंकर की फिर हो सकती है मोदी कैबिनेट में एंट्री, शिवराज के नाम की भी चर्चा
Modi Cabinet Ministers List: S जयशंकर की फिर हो सकती है मोदी कैबिनेट में एंट्री, शिवराज के नाम की भी चर्चा

Modi Cabinet Ministers List: S जयशंकर की फिर हो सकती है मोदी कैबिनेट में एंट्री, शिवराज के नाम की भी चर्चा है।नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच देंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही लोगों की जिस बात पर नजर है, वह है मोदी सरकार की कैबिनेट। मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह मिल सकती है और गठबंधन धर्म के तहत किन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई नेताओं को कैबिनेट में शामिल होने के लिए फोन गए हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो संभावित नेता, जिन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
कई पुराने चेहरों की हो सकती है वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली सरकार में मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और अश्विनी वैष्णव इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। ऐसे में उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इनके अलावा गठबंधन के तहत जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी कैबिनेट में
एस जयशंकर को फिर बनाया जा सकता है मंत्री
एस जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। नित्यानंद राव, अर्जुन मेघवाल, मनोहर लाल खट्टर, शांतनु ठाकुर, किरेन रिजिजू, राव इंद्रजीत सिंह, शोभा करांदजले, रवनीत सिंह बिट्टू , जितेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही सर्वानंद सोनोवाल, हरदीप पुरी, बंडी संजय कुमार, रक्षा खरगे, गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा है।








